महिला टी-20 एशिया कप: भारत का मुकाबला हांगकांग से आज; सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी नजरें

0
cricket-bat-25-8-26-520

महिला क्रिकेट में, आज टी-20 एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में भारत का मुकाबला हांगकांग से होगा। यह मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम (‘विमेन इन ब्लू’) ने रविवार को दुबई में थाईलैंड के खिलाफ 94 रन की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज करने से भारतीय टीम इस आठ टीमों वाले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

वहीं, कल रात खेले गए ग्रुप-‘बी’ के मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हरा दिया। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 124 रन बनाने के बाद, श्रीलंका ने इंडोनेशियाई टीम को 18.3 ओवर में महज 49 रन पर समेट दिया।

इससे पहले, इंडोनेशियाई महिलाओं ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका के लिए चमारी अथापथु को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *