महिला जूनियर एशिया कप 2026: दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर भारत फाइनल में, खिताबी मुकाबले में चीन से होगी भिड़ंत

0
hockey-17-8-26-528880

चीन के मोकी (Moqi) में खेले जा रहे महिला जूनियर एशिया कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना मेजबान चीन से होगा।

इस मुकाबले में भारत की ओर से सुप्रिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई, जबकि मधु सिदार और सुखवीर कौर ने एक-एक गोल दागा। दक्षिण कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यूरी जियोंग ही कर सकीं।

इससे पहले भारत ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 के विशाल अंतर से हराया था। भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसमें जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया जैसी टीमें शामिल थीं। 2023 और 2024 में खिताब जीतने के बाद, भारत की नजरें अब लगातार तीसरी बार महिला जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम करने पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *