मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार जीता ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप शतरंज खिताब

0
Magnus-Carlsen-16-8-26-32188

शतरंज में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। पेरिस, फ्रांस में खेले गए फाइनल में नॉर्वे के 35 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को 2-0 से हराया। टीम लिक्विड का प्रतिनिधित्व कर रहे कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे और शानदार प्रदर्शन के साथ चैंपियन बने।

वहीं, अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने कांस्य पदक के मुकाबले में अलिरेजा फिरोजजा को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला तकनीकी समस्याओं और इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने के कारण कई बार प्रभावित हुआ, जिससे मैच में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

चैंपियनशिप का प्रारूप बेस्ट-ऑफ-थ्री सेट पर आधारित था। पहले दो सेट में चार-चार गेम खेले गए, जबकि जरूरत पड़ने पर निर्णायक टाईब्रेकर के लिए दो गेम का अतिरिक्त सेट निर्धारित किया गया था। कार्लसन ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *