खराब मौसम और सड़क की स्थिति के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

0
amarnath-yatra-8-8-26-320

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब होने के कारण जम्मू से बालटाल की ओर जाने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा को आज स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

हालांकि, बालटाल से पवित्र गुफा की ओर जाने वाली अमरनाथ यात्रा सामान्य रूप से जारी है। सुबह से करीब 2,500 श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

जिन श्रद्धालुओं ने पहले ही पवित्र गुफा में दर्शन कर लिए थे, उन्हें बालटाल से जम्मू की ओर रवाना होने की अनुमति दे दी गई है। प्रशासन की ओर से मौसम और सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित तरीके से संचालित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *