सागर अवैश शराब कांड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश

0
mp-cm-9-9-26-22

दिलीप कुमार ने संभाली सागर संभाग आयुक्त की कमान, इरशाद वली बनाए गए आईजी
किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी राज्य सरकार
आमजन की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता

भोपाल। सागर में अवैध शराब मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के साथ तथ्यों और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर दिलीप कुमार ने सागर संभाग के आयुक्त के रूप में कमान संभाल ली है। वहीं, इरशाद वली को सागर संभाग की पुलिस की जिम्मेदारी सौंपते हुए आईजी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से सरकार की सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और जवाबदेही तय करने की नीति स्पष्ट होती है। गौरतलब है कि डॉ. यादव का कहना है कि गंभीर मामलों में लापरवाही अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

होगी कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *