राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान: सीएम डॉ. यादव ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- देश से माफी मांगें राहुल और सोनिया

0
m2

15 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपमान किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन में बाधा पैदा की गई और उसे अपमानित करने का कार्य किया गया। यह कार्य निंदनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से वंदेमातरम का पूरा गीत लाल किले की प्राचीर से गवाया। यह गीत आनंदमठ फिल्म के माध्यम से दुनिया के सामने आया। वंदेमातरम वह नारा, वह गीत है, जिसे गा-गाकर आजादी के मतवालों ने जीवन को कुर्बान किया। ऐसे में वंदेमातरम के गीत का अपमान करना निंदनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं यह मानकर चलता हूं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिन्होंने भी अपमान किया, उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए और मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही अपनी गलती मानकर देश से माफी मागेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *