अगस्त में ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री में 17.51% की बढ़ोतरी, वैकल्पिक ईंधन वाहनों की हिस्सेदारी पेट्रोल से आगे

0
trafic-9-9-26-52888

देश में ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में अगस्त महीने में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 17.51 प्रतिशत बढ़कर 24 लाख से अधिक इकाई रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले यात्री वाहनों, जिनमें सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं, की बिक्री ने पहली बार पेट्रोल वाहनों को पीछे छोड़ दिया। इन वाहनों की बाजार हिस्सेदारी 41.95 प्रतिशत रही, जबकि पेट्रोल वाहनों की हिस्सेदारी 40.85 प्रतिशत दर्ज की गई। यह आंकड़ा वाहन खरीदने को लेकर उपभोक्ताओं की पसंद में बड़े बदलाव का संकेत देता है।

अगस्त में यात्री वाहनों (PV) की बिक्री में सालाना आधार पर 16.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, वाणिज्यिक वाहनों (CV) की बिक्री 14.45 प्रतिशत बढ़ी। रिपोर्ट में ग्रामीण और शहरी बाजार के बीच भी स्पष्ट अंतर देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल बिक्री 19.79 प्रतिशत बढ़ी, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह वृद्धि 15.17 प्रतिशत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *