चाइना ओपन बैडमिंटन: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

0
Badminton-bat-22-7-26-88

चीन के चांगझोउ में खेले जा रहे चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लिए अच्छी खबर आई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

महिला एकल के पहले दौर में पीवी सिंधु ने भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को कड़े मुकाबले में 21-14, 9-21, 21-10 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष एकल में आयुष शेट्टी ने विश्व के 11वें नंबर के इंडोनेशियाई खिलाड़ी अल्वी फरहान को 21-17, 5-21, 21-17 से मात देकर अंतिम-16 में जगह बनाई।

वहीं, एक अन्य पुरुष एकल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने जापान के युशी तनाका को 22-20, 15-21, 21-14 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया।

हालांकि, पुरुष युगल में भारत के एम. आर. अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुनन की जोड़ी को चीन के वांग चांग और लियांग वेइकेंग ने 21-16, 21-7 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

मिश्रित युगल में भी भारत को निराशा हाथ लगी। रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे की जोड़ी चीन के फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग से 9-21, 16-21 से हार गई। वहीं, तनिषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी भी चीन की जोड़ी के खिलाफ हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed