मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

students

विद्यार्थियों ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी, शासकीय प्रक्रियाओं से हुए वाक़िफ
नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता

22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जुलाई को विधानसभा में आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को समझना, उसके मूल्यों को आत्मसात करना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना ही जागरूक नागरिक की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सरकार कैसे काम करती है, नियम-कानून कैसे बनाये जाते हैं, संसदीय परम्पराएं क्या होती हैं, हमारी विधानसभा यह सब जानने-समझने का सबसे उत्तम विद्यालय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने वालों में आगर-मालवा जिले के विभिन्न अंचलों के 50 से अधिक तथा स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, जबलपुर के 40 विद्यार्थी शामिल थे।

समझा संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनसे विधानसभा भ्रमण के अनुभव भी जाने। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि उन्हें पहली बार विधानसभा सत्र की सदन में चल रही कार्यवाही को निकट से रुबरु देखने और संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनशीलता और नवाचार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं आकर्षक सीनरीज़ भी भेंट की।