CWG 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने रजत पदक जीतने पर weightlifter राजा मुथुपंडी को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी को बधाई दी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे देश को राजा मुथुपंडी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने राजा के भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि राजा मुथुपंडी की इस सफलता ने हर भारतीय को खुश और गौरवान्वित किया है। उन्होंने राजा को उनके आगामी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
