ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारत-ए टीम का ऐलान; देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ बने कप्तान

0
cricket-18-8-26-54388

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाले मल्टी-डे और वनडे मैचों के लिए भारत-ए टीम की घोषणा कर दी है। मल्टी-डे मुकाबलों के लिए टीम की कमान देवदत्त पडिक्कल को सौंपी गई है, जबकि वनडे मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते नजर आएंगे। वनडे टीम में देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

इस दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से होगी, जिसमें भारत-ए को दो मल्टी-डे और तीन वनडे मैच खेलने हैं। दूसरा मल्टी-डे मैच 29 सितंबर से खेला जाएगा। इसके बाद 6, 9 और 11 अक्टूबर को तीन वनडे मैच आयोजित होंगे।

वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी जगह मिली है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर करेगा। चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर रहे साई सुदर्शन की वापसी हुई है। दलीप ट्रॉफी और आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों जैसे प्रफुल्ल हिंगे, कुमार कुशाग्र, अमन मोखड़े और आयुष पांडे को भी मौका दिया गया है।

मल्टी-डे मैचों के लिए भारत-ए स्क्वॉड:

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, विजयकुमार वैशाक।

वनडे मैचों के लिए भारत-ए स्क्वॉड:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *