चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन राउंड ऑफ 32 में बाहर, श्रीकांत, अनमोल और ध्रुव-तनिषा अगले दौर में

0
laksh-sen-2-9-26-58458

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन का चाइना मास्टर्स अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। शेन्जेन एरिना में खेले गए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में सेन को 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कनाडा के विक्टर लाई से 14-21, 7-21 से सीधे गेम में करारी हार झेलनी पड़ी। इस साल विक्टर लाई की सेन पर यह तीसरी जीत है।

दूसरी ओर, भारतीय खिलाड़ियों ने अन्य मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने ची यू-जेन को 21-16, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पुरुष एकल में रौनक चौहान ने चीन के लियू यू शुआन को 21-15, 21-18 से हराया, जबकि सनीथ दयानंद ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के डोंग तियान याओ को 9-21, 21-18, 21-15 से मात दी। हालांकि, किरण जॉर्ज को जापान के शोगो ओगावा के हाथों 15-21, 23-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला एकल में भारत की अनमोल खरब ने हांगकांग की लियांग का विंग को 21-17, 21-9 से और अश्मिता चालिहा ने थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग को 21-17, 23-21 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी ने थाईलैंड के टोंकिड साएहेंग और टोनरुग साएहेंग को 21-8, 21-9 से आसानी से हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *