स्वदेशी अपनाएं, विदेशी शादियों और सोने की अनावश्यक खरीदारी से बचें: प्रधानमंत्री मोदी की अपील

0
pm-modi-23-7-26-5288

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी सामान अपनाने और सोने की अनावश्यक खरीदारी के साथ-साथ विदेशों में डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने का आह्वान किया है। एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने भारतीयों से विदेश में छुट्टियां बिताने और शादी रचाने से परहेज करने की अपील की। 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर दर्ज करने पर देश को बधाई देते हुए उन्होंने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पादों पर जोर देने की आवश्यकता बताई।

वैश्विक अनिश्चितताओं, युद्धों और आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं के बावजूद भारत की तेज़ प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में “निराशा के माहौल में डूबे” कुछ लोग चारों तरफ “झूठ” फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आज की मेहनत से देश के युवाओं के सपने पूरे होंगे और कहा कि सरकार की नीतियां और नीयत दोनों सही हैं।

उल्लेखनीय है कि तेल के बाद सोना भारत का दूसरा सबसे बड़ा आयात आइटम है, ऐसे में सोने की थोक खरीदारी पर रोक लगाने से देश का कुल आयात बिल काफी कम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *