प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिस्तान पहुंचे: बिश्केक में भव्य स्वागत, द्विपक्षीय बैठकों पर रहेगा जोर

0
pm-modi-31-8-26-5369208

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के निमंत्रण पर 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर बिश्केक पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डे पर कैबिनेट मंत्रियों के अध्यक्ष कासिमालिएव आदिलबेक आलेशोविच ने उनका स्वागत किया, जहां उनके सम्मान में पारंपरिक किर्गिज नृत्य का आयोजन भी किया गया।

अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी बिश्केक में ‘फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत करेंगे और महात्मा गांधी मेमोरियल पार्क जाकर बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस प्रतिमा का अनावरण उन्होंने वर्ष 2015 की अपनी किर्गिस्तान यात्रा के दौरान किया था। इसके अतिरिक्त, वे रूस, ईरान, किर्गिस्तान और आर्मेनिया के राष्ट्रपतियों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। पीएम मोदी मध्य एशिया की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने वाले 6वें ‘विश्व घुमंतू खेल’ (World Nomad Games) के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री 1 सितंबर को SCO शिखर सम्मेलन के मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे, जिसका विषय “25 Years of the SCO: Together Towards Sustainable Peace, Development and Prosperity” रखा गया है। प्रस्थान से पूर्व दिए अपने बयान में पीएम मोदी ने कहा कि भारत “सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर” के विज़न पर काम करते हुए एक ऐसे क्षेत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो आतंंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ से मुक्त हो। सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय स्थिरता, आतंकवाद विरोधी तंत्र और ‘बिश्केक घोषणापत्र’ को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *