महिला टी20 एशिया कप: थाईलैंड के खिलाफ आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

0
cricket-bat-25-8-26-520

महिला क्रिकेट में, भारतीय टीम आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ अपने टी20 एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी।

भारत इस प्रतियोगिता के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच में से तीन संस्करण अपने नाम किए हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप के ग्रुप-चरण से बाहर होने के बाद भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में कदम रख रही है। दूसरी ओर, थाईलैंड ने शुक्रवार को हांगकांग चीन पर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है। आठ टीमों वाले इस महिला टी20 एशिया कप में भारत को थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *