भारत-चीन सीमा वार्ता से पहले अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात

0
ajit-doval-china-vi-26-8-26-5210

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल ने आज चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की। यह बैठक 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता से पहले हुई।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही, दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुरूप आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय मंचों पर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वार्ता का उद्देश्य भारत और चीन के बीच सीमा क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *